24 News Update उदयपुर। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति, उदयपुर के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में शहर में भारतीय नववर्ष उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को जगदीश मंदिर परिसर में पूज्य संतों के करकमलों से कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया।पोस्टर विमोचन के पश्चात समिति पदाधिकारियों ने प्रथम निमंत्रण प्रथम पूज्य बोहरा गणेश जी के मंदिर में अर्पित किया। इसके साथ ही शहर एवं आसपास के गांवों में भारतीय नववर्ष उत्सव के पोस्टर, बैनर तथा भगवा ध्वजों का वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया।संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि महंत इंद्रदेव दास जी, महंत नारायणदास जी वैष्णव, गादीपति डॉ. हेमंत जोशी एवं गादीपति सुशील चित्तौड़ा ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर संतों ने भारतीय नववर्ष उत्सव को भारतीय संस्कृति और परंपरा से समाज को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए आयोजन को भव्य रूप से मनाने का आशीर्वाद प्रदान किया। 18 मार्च को भगवा वाहन रैलीभारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में 18 मार्च को दोपहर 3 बजे महाकाल मंदिर, रानी रोड से भगवा चार पहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न होगी। 22 मार्च को शोभायात्रा व धर्मसभाइसी प्रकार 22 मार्च को दोपहर 3 बजे भंडारी दर्शक मंडप (गांधी ग्राउंड) से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई टाउन हॉल पहुंचेगी। यहां धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संत-महात्माओं का पावन सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त होगा। धर्मसभा में परमपूज्य श्री ज्ञानानन्द सरस्वती जी महाराज (कैलाश टेकरी, खमनोर) एवं परमपूज्य ब्रह्मचारी श्री श्री गुरु गुलाबदास जी महाराज (माकड़ादेव धाम, झाड़ोल) का सानिध्य प्राप्त होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आकर्षण का केंद्रधर्मसभा के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं के आकर्षण का विशेष केंद्र रेपरिया बालम फेम अशोक विश्नोई की प्रस्तुति रहेगी। वे राजस्थानी लोक संगीत और आधुनिक हिप-हॉप के मिश्रण के लिए जाने जाते हैं। अशोक विश्नोई एक प्रसिद्ध रैपर, गीतकार, संगीतकार एवं निर्माता हैं और उनके गीत युवा वर्ग में विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। 19-20 मार्च को धार्मिक आयोजनडॉ. दुलावत ने बताया कि 19 एवं 20 मार्च को शहर के विभिन्न नगर खंडों एवं बस्तियों के मंदिरों में महाआरती, गंगा आरती तथा हनुमान चालीसा पाठ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठकों का दौर जारीभारतीय नववर्ष उत्सव को सफल बनाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। लगभग सभी नगर खंडों में बैठकें हो चुकी हैं तथा विभिन्न समाजों के साथ भी संवाद जारी है। इसके साथ ही युवा वर्ग एवं मातृशक्ति की अलग-अलग बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महावीर जयंती महोत्सव : तीन दिवसीय महावीर जैन क्रिकेट प्रीमियर लीग का दूसरा दिन झाड़ोल में दो युवकों की तलवारों से हत्या, बीच-बचाव करने आया दुकानदार भी गंभीर घायल