24 news Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकट्वर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नाल वरदा किशनपुरा ब्लॉक में गुरूवार से चार दिवसीय 69वी जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र/ छात्रा वॉलीबॉल,बॉक्सिंग,लॉन टेनिस एवं तैराकी खेलकूद प्रतियोगिता का समारेह पूर्वक उद्घाटन हुआ।समारोह का उद्घाटन विधायक शंकरलाल डेचा मुख्य आतिथ्य,पूर्व सांसद कनकमल कटारा अध्यक्षता व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कलाल,जिला प्रमुख सूर्या देवी अहारी,प्रधान ईश्वर लाल सरपोटा ,खेल प्रकोष्ठ रमेश चंद्र रोत, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक हेमंत पंड्या, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र भट्ट,एसीबीईओ रमेश चंद्र कुंभार ,पीईईओ डुंगर लाल पाटीदार, प्रतियोगीता पर्यवेक्षक दिनेश पाटीदार, जयेश यादव, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह पवार, मंडल उपाध्यक्ष प्रलाद सिंह वरदा, रमेश रोत,देवीलाल रोत, युवा मोर्चा अनिल सिंह शक्तावत, स्थानिय सरपंच देवीलाल रोत के विशिष्ठ आतिथ्य में हुआ। ग्रामीणो द्वार अतिथियो का तिलक व पगडी पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र भटृ व संस्था प्रधान प्रकाशचन्द्र त्रिवेदी ने दिया। मुख्य निर्णायक मगनलाल यादव ने बताया की प्रतियोगिता मे लगभग 430 खिलाडियों ने भाग लिया। मुख्य अथिति डेचा ने बताया की स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है और खेल को खेल की भावना से खेलना है, आदरणीय कटारा जी ने मौसम को देखते हुए दल प्रभारीयो व खिलाडय़िं को सावधानी बरतने का आव्हान किया। जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने खेलो के माध्यम से छात्रो का सर्वागीण विकास सम्भव होने की जानकारी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी पंड्या ने प्रतियोगिता संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रतियोगिता मे भोजन के भामाशाह तेजपाल कलाल मयूर मोटर ऑतरी, ग्राम पंचायत किशनपुरा, विकास जैन ट्रेडिंग कंपनी ठाकरडा,देवीलाल जी कलाल गड़ा वेजनिया रहे। पारितोषिक के भामाशाह मगन भोई, पंकज जैन, अशोक कुमार दर्जी, गठू लाल डेण्डोर रहे। टेंट भामाशाह- लावंय सिंह चौहान वरदा। समारोह में तेज सिंह चौहान, थावरचंद रोत, भंवर सिंह वरदा, शारीरिक शिक्षक सुधीर पाटीदार,बसीलाल रोत, जयंतीलाल रोत, अमरचंद रोत, महेंद्र डेर्डो, महिपाल रोत, शांति लाल रोत, विमला लक्ष्मी इत्यादि उपस्थित रहे। मंच संचालन कुलदीप सिंह बनकोड़ा व आभार सरपंच कांतिलाल रोत ने व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगर में निकली ठाकुर जी रथ यात्रा उमड़ा भक्तों का सैलाब शहर चलो अभियान 2025 के प्री केम्प का शुभारम्भ पालिका सभा में