Site icon 24 News Update

समाज सेवा शिविर में छात्रों ने अपना घर आश्रम का अवलोकन कर प्रभुजी से की वार्तालाप

Advertisements

24 News Update उदयपुर. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय , बड़गांव कि छात्राओं द्वारा समाज सेवा शिविर आयोजित किया गया। समाज सेवा शिविर के अंतर्गत शिविर प्रभारी ललिता चौधरी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने अपना घर आश्रम बड़गांव का अवलोकन किया और प्रभुजी से वार्तालाप की। छात्राओं ने आश्रम की गतिविधियों को समझा। आश्रम के संरक्षक सुरेश विजयवर्गी एवं अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने आश्रम की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने प्रभुजी को बिस्कुट के पैकेट व भोजन प्रसाद वितरण कर समाज सेवा की।

Exit mobile version