24 News Update सागवाड़ा (जयदीपजोशी)। नगर के समीप मोरन नदी तट स्थित खड़गदा श्री क्षेत्रपाल मंदिर परिसर में रविवार को कांग्रेस का होली मिलन समारोह राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में बदल गया। कार्यक्रम में नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-ढ़ाणी तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और आगामी पंचायतराज चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।समारोह में दिनेश खोडनिया (एआईसीसी सदस्य) मुख्य अतिथि रहे, जबकि असरार अहमद ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में प्रियकांत पण्ड्या, कैलाश रोत (सागवाड़ा), राकेश रोत (आसपुर), नरेंद्र खोडनिया, धीरज मेहता, लोकेश पाटीदार, ललित पंचाल, नानूभाई मकवाना, आशा डिंडोर, मनोज लबाना और खातुराम बागडिया शामिल रहे।सुबह 9 बजे से पंजीयन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में लंबे समय बाद कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। करीब दो हजार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आयोजन पूरी तरह चुनावी माहौल में नजर आया।मुख्य अतिथि दिनेश खोडनिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश से साफ है कि सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार फिर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की नीतियों और कथित विफलताओं को उजागर करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। “कांग्रेस एक परिवार है, इसे मजबूत रखना ही जीत का रास्ता है,” उन्होंने कहा। साथ ही पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए भाजपा पर योजनाओं को बंद करने के आरोप लगाए।समारोह में सुरेश पाटीदार, सुरेश जोशी, मनोहर सिंह नोलियावाडा, हिरालाल पटेल, रविशंकर भट्ट, शशिकांत पुरोहित, मणिलाल जोशी, देवीलाल फलोत, कालिया भाई, लालशंकर पाटीदार, गजेंद्र सिंह, मनोज त्रिवेदी, प्रवीण पाटीदार, पुष्पराज सिंह, गिरवर सिंह झौसवा, कांतिलाल सारगिया, आकाश शाह, हरीश अहारी, नानूलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डोडाचूरा तस्करों ने पुलिस पर बरसाईं गोलियां, 15 राउंड फायरिंग के बाद जंगल में गाड़ी छोड़ फरार