Site icon 24 News Update

शंभूपुरा में कृषि विभाग कि टीम ने विक्रेताओं का निरीक्षण कर सेम्पल लिए, एक को कारण बताओं नोटिस थमाया

Advertisements

कविता पारख

24 News Update निम्बाहेडा। शंभूपुरा गुण नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम शंभूपुरा में कृषि विभाग की टीम द्वारा विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें श्री लक्ष्मी धाकड़ बीज भंडार, बालाजी बीज भंडार, चारभुजा बीज भंडार, महादेव बीज भंडार का निरीक्षण कर चार नमूने आहरित किए गए जिन्हें अधिसूचित राजकीय कीटनाशी परीक्षण प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भिजवाया जाएगा। टीम में सहायक निदेशक अंशु चौधरी, कृषि अधिकारी पौध संरक्षण ज्योति प्रकाश सिरोया एवं कृषि अधिकारी फसल डॉ शिवांगी जोशी उपस्थित थे। निरीक्षण कर कमल बीज भंडार को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया एवं सभी आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि किसानों को कृषि आदान विक्रय करने के पश्चात आवश्यक रूप से आदान का बिल देवें एव बिल पर कृषकों के हस्ताक्षर करवाए जाए।

Exit mobile version