एकलिंगजी में 2 किलोमीटर तक बेरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, 400 से अधिक सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात
desk 24newsupdate
Advertisements
24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को कैलाषपुरी पहुंच कर महाषिवरात्रि पर लगने वाले मेले तथा दर्षनार्थियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग, बेरिकेटिंग, पेयजल सुविधा, सफाई व्यवस्था आदि का जायजा लेते हुए आवष्यक दिषा-निर्देष दिए। जिला कलक्टर श्री मेहता मंगलवार सुबह करीब 10.15 बजे कैलाषपुरी पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने देलवाड़ा मार्ग पर की गई पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया। बड़गांव उपखण्ड अधिकारी निरमा विष्नोई, तहसीलदार हितेष त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारियों को यथासंभव पार्किंग बढ़ाने के निर्देष दिए। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार के समीप चल रहे बेरिकेटिंग कार्य का अवलोकन किया। महिला-पुरूष दर्षनार्थियों के लिए पृथक-पृथक पंक्तियों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने अवगत कराया कि करीब 2 किलोमीटर तक बेरिकेटिंग की जा रही है। इसके मध्य तीन-चार स्थलों पर ब्लॉक बनाए जा रहे हैं, ताकि व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए दर्षनार्थियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। जिला कलक्टर ने पूरे बेरिकेटिंग मार्ग पर जगह-जगह पेयजल व्यवस्था, चल शौचालय आदि की व्यवस्थाएं सुनिष्चित करने के निर्देष दिए। जिला कलक्टर ने मंदिर के मुख्य प्रवेष द्वार तथा निकासी द्वार का भी अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को अपने कुछ स्वयंसेवक बाहर की व्यवस्था के दौरान पुलिस से समन्वय के लिए भी नियुक्त करने को कहा।
क्र.सं.
विषय
मुख्य विवरण
1
पार्किंग व्यवस्था
देलवाड़ा मार्ग पर पार्किंग का विस्तार, अधिक स्थान सुनिश्चित करने के निर्देश
2
बैरिकेडिंग एवं भीड़ नियंत्रण
2 किमी लंबी बैरिकेडिंग, पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग कतारें, मार्ग पर ब्लॉक पॉइंट बनाए गए
3
पेयजल और शौचालय
बैरिकेडिंग मार्ग पर पेयजल और चल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
4
स्वच्छता प्रबंधन
राउंड-द-क्लॉक सफाई, अतिरिक्त सफाईकर्मी नियुक्त, कचरा वाहन व्यवस्था
5
सुरक्षा प्रबंधन
400+ सुरक्षाकर्मी तैनात, रातभर सुरक्षा, CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने का आदेश
6
प्रकाश व्यवस्था
पूरे मार्ग में पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
7
प्रशासनिक निर्देश
किसी भी प्रभाव में न आकर उचित प्रबंधन करने की सलाह, दर्शनार्थियों की सुविधा सर्वोपरि
No.
Aspect
Key Details
1
Parking Arrangements
Expansion of parking space on Delwara Road, instructions to increase available parking areas
2
Barricading & Crowd Control
2 km-long barricading, separate queues for male & female devotees, block points for crowd management
3
Drinking Water & Toilets
Ensuring proper drinking water supply and mobile toilet facilities along the barricading route