24 News Update उदयपुर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर उदयपुर में टीएयू (तंबाकू जागरूकता एवं नशा समझ) द्वारा “द कैंसर क्वेस्ट – प्ले फॉर पर्पस” का आयोजन किया गया, जिसने जनभागीदारी, संवाद और जागरूकता के नए मानदंड स्थापित किए। छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। थर्ड स्पेस, उदयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक भाषणों के स्थान पर खेल, टीम आधारित गतिविधियाँ और अनुभवात्मक सत्र आयोजित किए गए। इनके माध्यम से कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान, उपचार, पुनर्वास और फॉलोअप जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. नताशा लालवानी, कंसल्टेंट ओरल कैंसर सर्जन, शाल्बी हॉस्पिटल, अहमदाबाद ने किया। सोशल वर्कर एवं वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. बलदीप शर्मा ने डॉ. नताशा का सम्मान किया। सोशल वर्कर ज्योति कुमावत ने भी डॉक्टरों का सम्मान किया। डॉ. बलदीप शर्मा ने कैंसर जागरूकता कार्यक्रम की इस पहल की सराहना की। डॉ. नताशा ने कहा जब जागरूकता संवाद और सहभागिता के माध्यम से आती है, तो समाज में वास्तविक और स्थायी बदलाव संभव होता है। टीएयू की सह-संस्थापक पल्लवी तोतलानी तथा टीम सदस्य डॉ. सुघनेशा प्रभु और उपासना ने कार्यक्रम को ऊर्जावान और सहभागी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त अर्जोए सॉल्यूशंस, डीएनए वेलनेस, आयोटा डायग्नोस्टिक्स और पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सहयोगी संस्थाओं के रूप में सक्रिय रहे। विशेषज्ञ डॉ. अंकुर (रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट) और डॉ. नेहा ने अपने अनुभव और व्यावहारिक सुझाव साझा किए। इस अवसर डॉ. बलदीप शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम विश्व कैंसर दिवस की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” को सार्थक करता है और यह संदेश देता है कि कैंसर जागरूकता केवल एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर साझा जिम्मेदारी है—आज, कल और हमेशा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कोटक फ्लेक्सी कैप फंड ने अपनी लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन जर्नी के पूरे किए 15 साल कोटक फ्लेक्सी कैप फंड ने शुरू होने से अब तक 16.59 प्रतिशत की सालाना औसत ग्रोथ दिखाई होंडा इंडिया फाउंडेशन ने प्रोजेक्ट ‘सड़क सहायक: सुरक्षित मार्ग, सुरक्षित जीवन’के तहत उदयपुर पुलिस को 25 कस्टमाइज़्ड होंडा शाइन 100 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाहन सौंपे