24 News Update उदयपुर। मेवाड़ अंचल में सामाजिक संगठन को मजबूत करने और समाज सुधार के मुद्दों पर मंथन के उद्देश्य से आम मेवाड़ खटीक समाज की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मातृकुंडिया में आयोजित हुई। बैठक में उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद जिलों से आए समाज के प्रतिनिधियों, पंचों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय में शांतिलाल खटीक (राशमी) को आम मेवाड़ खटीक समाज का संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।बैठक में समाज के पंचों और वरिष्ठजनों ने संगठन को व्यापक रूप देने के लिए भविष्य की रूपरेखा भी तय की। नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष शांतिलाल खटीक ने कहा कि जल्द ही एक विस्तृत कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें मेवाड़ के सभी जिलों से अधिक से अधिक समाजजन को जोड़ा जाएगा। इसके बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान कर स्थायी अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। तब तक वे कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।उन्होंने समाज को संगठित करने के साथ-साथ सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर रोक, शिक्षा के प्रसार, कुरीतियों के उन्मूलन तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई और विवाह में सहयोग जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता भी जताई।बैठक में समाज के कई वरिष्ठजन और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें कार्यकारिणी सदस्य श्याम चौहान (गिलूण्ड), पूर्व प्रधान भेरूलाल खटीक (राशमी), लाभचंद खोईवाल (कुंडिया), किशनलाल टेपन (कुरज), चुन्नीलाल (हरनाथपुरा), अरुण नीमावत (उदयपुर), राजू खोईवाल (घोसुंडा), पूर्व संभागीय अध्यक्ष बाबूलाल तोशावड़, राजनगर खटीक समाज अध्यक्ष प्यारेलाल खटीक, रमेश बोरीवाल (चित्तौड़गढ़), गोवर्धन पहाड़िया (फतहनगर), भदेसर सरपंच प्रकाश खटीक, सुरावास सरपंच ताराचंद खटीक, अंबेडकर वेलफेयर मेमोरियल सोसायटी राजसमंद के अध्यक्ष राधेश्याम बोरीवाल, अधिवक्ता ईश्वर खटीक, देवीलाल कोठारिया तथा बाबूलाल खटीक (भींडर) सहित मेवाड़ के चारों जिलों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को उदयपुर में चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार