24 News Update उदयपुर। आयुर्वेद विभाग बड़गांव ब्लॉक के चिकित्सकों, कम्पाउंडरों, नर्सिंग स्टाफ एवं योग प्रशिक्षकों के लिए मंगलवार को भुवाणा स्थित भैरव बाघ रिसोर्ट में सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विगत एक वर्ष में विभागीय कार्यों और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर किए गए उल्लेखनीय कार्यों को लेकर कर्मचारियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के नोडल प्रभारी एवं आयोजक डॉ. विष्णु बंसीवाल ने बताया कि बड़गांव ब्लॉक की टीम ने योग, आयुर्वेदिक सेवाओं एवं जनकल्याण में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. महेश गुप्ता, उपनिदेशक डॉ. राजीव भट्ट, वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. शोभा लाल औदित्य, एवं विभागीय भामाशाह डॉ. जगदीश बिश्नोई और डॉ. जगदीश नकेला का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सशक्त मंच संचालन डॉ. विष्णु बंसीवाल, डॉ. ज्योति सिंह देवल, डॉ. ललित सिंह देवड़ा एवं डॉ. राकेश सोलंकी ने किया, वहीं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में प्रेमलता अहीर एवं मोनल सेन का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर सभी आयुर्वेद चिकित्सकों ने एकमत होकर संकल्प लिया कि बड़गांव ब्लॉक को आयुर्वेदिक सेवाओं की दिशा में राज्य में उदाहरण बनाया जाएगा। टीम ने यह भी निर्णय लिया कि आयुर्वेद और योग को घर-घर तक पहुंचाने की मुहिम शुरू की जाएगी ताकि ग्रामीण जन भी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से लाभान्वित हो सकें। डॉ. शोभा लाल औदित्य सहित सभी अतिथियों ने बड़गांव ब्लॉक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए और अधिक नवाचार करने एवं जनजागरूकता के लिए ठोस पहल करने के सुझाव दिए।
बड़गांव ब्लॉक आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों का सम्मान समारोह सम्पन्न, योग व आयुर्वेद को घर-घर पहुंचाने का संकल्प

Advertisements
