24 News Update उदयपुर। मातुश्री महिला क्बल उदयपुर की ओर से शुक्रवार को संस्थापक कौशल्या गटï्टानी के नेतृत्व में फाल्गुन गीतों की फुहारों साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मातुश्री क्लब की आशा कोठारी ने बताया कि होली मिलन समारोह में अन्नु कोठारी ग्रुप व सुमन मंत्री गु्रप ने हास्य नाटिका पर प्रस्तुति दी। कुसुम मारू ग्रुप, साधना खतुरिया ग्रुप, कल्पना तिवारी गु्रप ने फाल्गुन के गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं हेमलता शर्मा व अलका व्यास ग्रुप ने एकल नृत्य कर समा बांध दिया। सभी सदस्यों ने फूलों के साथ होली खेली। महिला सदस्यों ने फागोत्सव की थीम पर रंग-बिरंगी एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीतों, मनमोहक नृत्यों तथा होली के उत्सवी रंगों से सजी प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह उल्लासमय बना दिया। उपस्थित दर्शक भाव-विभोर होकर तालियों की गडगड़़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। सभी को क्लब की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए। मातुश्री क्लब की सदस्याएंं ने फागणिया व पिलिया डे्रस कोड में नजर आई। इस अवसर पर क्लब की संरक्षिक जनक बांगड़, अध्यक्षा आभा झंवर, सचिव सुनिता शर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान मातुश्री क्लब की 70 से अधिक महिलाएं मौजूद रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेवाड के चिकित्सा संस्थानों की संबद्दता मारवाड यूनिवरसिटी में स्थानांतरित करने का जोरदार विरोध, फैसला बेतुका व अव्यावहारिक विद्या भवन ने केवल विद्यार्थी नहीं, जिम्मेदार नागरिक तैयार किए ,महामहिम गुलाब चंद कटारिया के उद्बोधन के साथ कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न