जयपुर। भारतीय रेलवे सैनी (माली) कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था के तत्वावधान में शनिवार को भव्य होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, भामाशाहों, अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी चेतन देवड़ा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सैनी ने की। इस अवसर पर पूर्व आरएएस ओंकार मल, सिविल राइट्स के अध्यक्ष एमपी सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले संगठन के अध्यक्ष अनुभव चंदेल, सामाजिक कार्यकर्ता संजय सैनी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में नव चयनित आईएएस अधिकारी प्रज्ञा सैनी, नव नियुक्त 7 आरएएस और 2 आरजेएस अधिकारियों सहित समाज की सैकड़ों प्रतिभाओं को संस्था की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट मंगल सैनी, राम प्रताप सैनी, संजू सैनी, रामनिवास सैनी, मुकेश सैनी, गणेश नारायण सैनी, के के सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सैनी, अंतरराष्ट्रीय धावक गोपाल सैनी, डॉ. पूनम सैनी, डॉ. महावीर सैनी सहित कई समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के संरक्षक के.एल. भाटी और अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सैनी ने किया। सम्मान समारोह के बाद होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने फाल्गुनी माह के पारंपरिक फाग और डीजे की धुनों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान माहौल पूरी तरह होली के रंग में सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम के अंत में स्नेह भोज का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सैनी ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग और विश्वास से संस्था निरंतर आगे बढ़ रही है और समाजहित में ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे। इनकी रही मौजूदगीपूर्व आईएएस चेतन देवड़ा, धर्मेंद्र कुमार सैनी,ओंकार मल पूर्व आर ए एस, एमपी सैनी अध्यक्ष सिविल राइट,अनुभव चंदेल अध्यक्ष महात्मा ज्योतिबा फुले,संजय सैनी अध्यक्ष, एड.मंगल सैनी, एड.राम प्रताप सैनी,एड.श्रीमती संजू सैनी,एड रामनिवास सैनी, एड. मुकेश सैनी, एड . गणेश नारायण सैनी, एड के के सैनी, सुरेश सैनी एनएचएआई संस्था, सुरेश सैनी निजी सचिव, महेंद्र शास्त्री अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय धावक गोपाल सैनी,धर्मेंद्र सैनी पूर्व अध्यक्ष फुलेरा, डॉ.पूनम सैनी, डॉ. महावीर सैनी,शंकर बालन चुरु, बुध सिंह,राजू जी सैनी एड. इंद्राज सैनी रेल कोर कमेटी के सभी सदस्य के. एल. भाटी , बृजेश सैनी, राजेश, हरजीत राम सैनी , श्रीमती तरूणा सैनी मुख्य सदस्यगण। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वटवा में प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल का रेल मंत्री ने किया निरीक्षण