24 News Update उदयपुर। सेवानिवृत्त प्रवर्तन स्टाफ (रसद विभाग) एसोसिएशन, उदयपुर की ओर से बुधवार को होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन गुलाबबाग रोड स्थित हरियाली रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए और आपसी मेलजोल के बीच उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामसुंदर शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ब्रजमोहन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे से मिलकर पुराने दिनों की यादें ताजा कीं और अपने अनुभव साझा किए। साथ ही सभी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। स्नेह मिलन के दौरान मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित हुए, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजन का मुख्य आकर्षण 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ साथियों करण सिंह लखमावत और प्रमोद कुमार भटनागर का सम्मान रहा। उन्हें शाल, माला और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मदन लाल बोकड़िया ने किया। अंत में सामूहिक भोज के बाद सभी सदस्य आपसी स्नेह और अगली मुलाकात के वादे के साथ विदा हुए, जिससे आयोजन एक यादगार पल बन गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation छुट्टियों में कटौती के खिलाफ शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन: रिक्त पदों, जर्जर स्कूलों और लंबित मांगों पर सरकार को घेरा भावना कुंवर हत्याकांड में पुलिस की सुस्ती पर भड़की करणी सेना, प्रताप नगर थाने का घेराव