Site icon 24 News Update

हॉकी इंडिया के डायरेक्टर जनरल का उदयपुर में भव्य स्वागत

Advertisements

24 News Update उदयपुर। हॉकी इंडिया के डायरेक्टर जनरल कमांडर आर. के. श्रीवास्तव का आज उदयपुर आगमन पर होटल चुंडा पैलेस में भव्य स्वागत किया गया। उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू एवं सचिव जालमचंद जैन ने उन्हें मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा पहनाकर और श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए अध्यक्ष विनोद साहू ने बताया कि कमांडर आर. के. श्रीवास्तव अपने परिवार सहित निजी यात्रा पर उदयपुर पहुंचे। होटल चुंडा पैलेस में हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू और सचिव जालमचंद जैन ने उनसे सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर राजस्थान एवं उदयपुर में हॉकी खेल के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर हॉकी राजस्थान के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने हॉकी खेल के क्षेत्र में और अधिक गतिविधियां आयोजित करने तथा युवाओं को इस खेल के प्रति प्रेरित करने पर बल दिया।

Exit mobile version