उदयपुर, 28 फरवरी 2026। शहर में अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत सविना थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से दर्ज मुकदमा उठाने के लिए दबाव बनाने और अवैध फिरौती मांगते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार 26 फरवरी 2026 को परिवादी जीवाराम प्रजापत (41) पुत्र चनणाराम प्रजापत, निवासी इन्द्रा कॉलोनी, सरकारी स्कूल के पास थाना सांचोर जिला जालोर, हाल निवासी पालाघाटी उमरड़ा थाना हिरणमगरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत में बताया कि वह शाम को मोटरसाइकिल से अपने फार्म हाउस की ओर गिरजा व्यास पेट्रोल पम्प के पास से गुजर रहा था, तभी वहां पहले से खड़े बदमाश इनायत पिंजारा ने उसे रोक लिया। परिवादी के अनुसार आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि उसके खिलाफ पहले दर्ज मुकदमे को तुरंत वापस ले और उस मुकदमे में हुए खर्च की रकम भी दे। साथ ही तत्काल 5000 रुपये देने की मांग की। जब जीवाराम ने कुछ समय की मोहलत मांगी तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर पुलिस ने थाना सविना में प्रकरण संख्या 86/2026 दर्ज कर धारा 126(2), 308(2) व 352 बीएनएसएस 2023 के तहत जांच शुरू की। मुखबिर और तकनीकी सूचना से गिरफ्तारी जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर के निर्देश पर थानाधिकारी सविना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी इनायत पिंजारा पिता समसुद्दीन, उम्र 35 वर्ष, मूल निवासी पटेल सर्कल, दिवानशाह कॉलोनी थाना सूरजपोल, जिला उदयपुर है और वर्तमान में आरएसजी अपार्टमेंट, सेक्टर-09 सविना में रह रहा था। हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी थाना सविना का हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से 16 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अवैध वसूली, फिरौती, मारपीट, हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, लूट, अवैध हथियार रखने और अवैध मादक पदार्थों के परिवहन जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इस तरह की धमकी और वसूली के मामलों में और किन लोगों को निशाना बना चुका है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ की बड़ी कार्रवाई: एमडीएमए सप्लाई करने वाला नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार टैंकर से चोरी कर निकाला जा रहा था पेट्रोलियम पदार्थ, डीएसटी-बेकरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8800 लीटर अवैध पेट्रोलियम, टैंकर व पिकअप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार