• महानिदेशक पुलिस ने दी बधाई, विभाग के लिए बताया ऐतिहासिक क्षण

24 News Update जयपुर। राजस्थान पुलिस के खाते में खेल जगत की एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। पुलिस दूरसंचार जोधपुर रेंज में तैनात उप अधीक्षक पुलिस श्री दिलीप सिंह ने नई दिल्ली के प्रतिष्ठित आर. के. खन्ना स्टेडियम में आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस प्रतियोगिता-2025-26 में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। यह प्रतियोगिता 24 से 28 मार्च 2026 तक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) द्वारा आयोजित की गई थी।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर महानिदेशक पुलिस ने श्री दिलीप सिंह को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिता में पहली बार पदक जीतकर श्री सिंह ने राजस्थान पुलिस का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने इस जीत को पुलिस विभाग की खेल भावना और कड़े अनुशासन का प्रतिफल बताया।
श्री दिलीप सिंह ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के ओपन डबल्स इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह पदक हासिल किया। उल्लेखनीय है कि इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता के इतिहास में राजस्थान पुलिस के किसी अधिकारी द्वारा प्राप्त किया गया यह अब तक का प्रथम पदक है। इस उपलब्धि ने न केवल राजस्थान पुलिस के मान-सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयां दी हैं, बल्कि विभाग के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।
गौरतलब है कि श्री दिलीप सिंह टेनिस कोर्ट पर लगातार अपनी जीत का परचम लहरा रहे हैं। इस राष्ट्रीय पदक से पूर्व वे राजस्थान राज्य सिविल सेवा के अंतर्गत आयोजित 10वीं (2024-25) एवं 11वीं (2025-26) सी.एस. चैलेंजर कप टेनिस प्रतियोगिता में भी लगातार विजेता रहे हैं। उनकी इन निरंतर सफलताओं पर पुलिस मुख्यालय सहित पूरे विभाग में हर्ष का माहौल है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading