Site icon 24 News Update

हिमांशु जैन को मिली पीएचडी की उपाधि

Advertisements

24 News Update उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय ने हिमांशु जैन को कम्प्यूटर साइंस एंड आईटी संकाय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने “रियल एस्टेट में क्लाइंट इंटरफेस के लिए ब्लॉकचेन आधारित स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स का डिजाइन” विषय पर शोध कार्य पूरा किया।
डॉ. जैन ने यह शोध कार्य विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली के निर्देशन में किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर डॉ. हिमांशु जैन को बधाई दी और उनके अनुसंधान को तकनीकी क्षेत्र में उपयोगी योगदान बताया।

Exit mobile version