24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। जम्मू मंडल में भारी वर्षा के चलते उत्तर रेलवे की कई रेलसेवाएं प्रभावित हुई हैं। कठुआ-माधोपुर (पंजाब) स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या आने से रेल यातायात अवरुद्ध हो गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि इस कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर चलने वाली कई रेलसेवाओं को रद्द किया गया है।
रद्द रेलसेवाएं (31 अगस्त 2025 से प्रारम्भिक स्टेशन से):
गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर–जम्मूतवी रेलसेवा।
गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी–बाड़मेर रेलसेवा।
गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी–जम्मूतवी रेलसेवा।
गाड़ी संख्या 14804, जम्मूतवी–भगत की कोठी रेलसेवा।
गाड़ी संख्या 19223, साबरमती–जम्मूतवी रेलसेवा।
गाड़ी संख्या 19415, साबरमती–श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलसेवा।
गाड़ी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनस–एमसीटीएम उधमपुर रेलसेवा।
मेला स्पेशल रेलसेवाओं का रद्दीकरण
यात्रियों की कम संख्या और परिचालन बाधाओं को देखते हुए रामदेवरा मेले के लिए चलाई जा रही स्पेशल रेलसेवाओं को भी रद्द किया गया है।
गाड़ी संख्या 04833/04834, जोधपुर–रामदेवरा–जोधपुर मेला स्पेशल, दिनांक 31 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04739/04740, लालगढ़–रामदेवरा–लालगढ़ मेला स्पेशल, दिनांक 31 अगस्त 2025 से 3 सितम्बर 2025 तक रद्द रहेगी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.