Site icon 24 News Update

सिंधी धर्मशाला के नव निर्वाचित अध्यक्ष किशोर सिधवानी का भव्य सम्मान

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। डोडेजा परिवार एवं माता भगवती सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सिंधी धर्मशाला के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री किशोर जी सिधवानी का सम्मान समारोह गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री किशोर जी सिधवानी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि पंक्ति में समाजसेवी श्री हरीश जी राजानी, श्री प्रताप जी चुग, श्री हरीश जी सिधवानी एवं श्री राजेश जी चुग ने शिरकत की।


डोडेजा परिवार के वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को उपरना ओढ़ाकर, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि किशोर जी का यह चुनाव पूरे समाज की प्रतिष्ठा का प्रतीक है और उनका सम्मान वस्तुतः संपूर्ण सिंधी समाज का सम्मान है। अपने उद्बोधन में श्री किशोर जी सिधवानी ने समाजहित में निरंतर कार्यरत रहने का संकल्प दोहराते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और अंत में श्री रामकुमार जी डोडेजा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। अतिथियों ने चाय-नाश्ते के साथ आपसी संवाद का आनंद भी लिया।

Exit mobile version