24 News Update उदयपुर। भीलू राणा पूंजा स्मृति 2026 भील समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन 14 फरवरी 2026 को उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन नीमच-खिमच क्लब की ओर से 5 फरवरी को किया गया था, जिसमें कुल 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता 9 दिनों तक चली और क्षेत्र में खेल प्रेमियों का खासा उत्साह देखने को मिला।
समाज अध्यक्ष देवीलाल दाणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गांव कमली बनाम मेहरो का गुड़ा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मेहरो का गुड़ा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कमली की टीम उपविजेता रही।
मुख्य अतिथि के रूप में देवीलाल दाणा, बंसीलाल सोलंकी, जगन्नाथ सोलंकी, डॉ. गणेश और तुलसीराम मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पुष्कर जी देवाली द्वारा किया गया। विजेता टीम के कप्तान शंकरलाल भील और उपविजेता टीम के कप्तान मोहनलाल भील सहित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पुष्करलाल कटारा, भूरीलाल पारगी, पूर्व सरपंच बाबूलाल जी, पटवारी देवीलाल गमेती, अंगूरलाल, मोहन खेर, उदयलाल सोलंकी, दलीचंद दाणा और भेरूलाल शोभागपुरा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों का ओपर्णा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी भूरिलाल खराड़ी ने सभी आगंतुकों, खिलाड़ियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.