24 News Update चित्तौड़गढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की सादगी और कार्यशैली को लेकर एक विशेष अनुभव साझा किया गया है। चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक के चेयरमैन डॉ. आई. एम. सेठिया और पूर्व चेयरपर्सन विमला सेठिया ने तीन दिन राजभवन में बिताए अपने अनुभवों में बताया कि कटारिया आमजन से जुड़े रहने वाले जनप्रतिनिधि की तरह कार्य कर रहे हैं। बताया गया कि राज्यपाल बनने के बाद भी कटारिया की दिनचर्या सादगीपूर्ण बनी हुई है। वे सुबह जल्दी उठकर नियमित रूप से भ्रमण करते हैं और उसके बाद दैनिक कार्यों में जुट जाते हैं। दिनभर वे प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए अधिकारियों के साथ बैठकें करते हैं और जनसमस्याओं पर चर्चा करते हैं।अनुभव के अनुसार, राजभवन में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकरणों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही, किसी घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर बैठक आयोजित कर स्थिति की समीक्षा की। राजभवन के कर्मचारियों ने भी उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए बताया कि वे सभी से सहज व्यवहार रखते हैं। उनकी धर्मपत्नी अनीता कटारिया के व्यवहार को भी आत्मीय बताया गया। चंडीगढ़ में आमजन और व्यापारियों के साथ संवाद के दौरान भी यह सामने आया कि लोग अपनी समस्याएं सीधे उनके सामने रख पा रहे हैं और उन्हें समाधान की उम्मीद रहती है।इस अनुभव में यह बात सामने आई कि कटारिया का कार्यकाल सादगी, सक्रियता और जनसंपर्क के कारण अलग पहचान बना रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेवाड़ के सांवलिया जी धाम में आस्था की बंपर बरसात: 13 दिन में खुला भंडार, 10.79 करोड़ का चढ़ावा, 54% उछाल