24 News Update जोधपुर। हरिभाऊ बागड़े आज जोधपुर दौरे पर अचानक अस्वस्थ हो गए। एमबीएम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर लौटते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सर्किट हाउस ले जाया गया। जानकारी के अनुसार राज्यपाल सुबह करीब 11 बजे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 1 बजे वे सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में उन्हें जी मिचलाने और उल्टी जैसा महसूस हुआ।
सर्किट हाउस पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आराम की सलाह दी। फिलहाल राज्यपाल सर्किट हाउस में आराम कर रहे हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। राज्यपाल को शाम को राजस्थान दिवस समारोह में भी शामिल होना है, हालांकि स्वास्थ्य को देखते हुए कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा। इधर, सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी, एसीपी ईस्ट प्रतीक सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी सर्किट हाउस पहुंच गए और स्थिति की जानकारी ली।
जोधपुर दौरे पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत बिगड़ी, सर्किट हाउस में किया आराम

Advertisements
