Advertisements
24 News Udpate उदयपुर। प्रदेश के राज्यपाल हरिभाउ किसनराव बागड़े 5 जून को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि राज्यपाल बागड़े 5 जून को शाम 5.45 बजे राजकीय विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा 6..15 बजे भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय पहुंच कर पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात् श्री बागड़े सर्किट हाउस पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री बागड़े अगले दिन 6 जून को सुबह 9.40 बजे सिरोही के लिए प्रस्थान करेंगे।

