Advertisements
24 News Update उदयपुर। उदयपुर के गोपेश कुमार झा ने किग्रीस्तान के चोल्पो-न्ता में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें गोपेश और दिल्ली के मृदुल पारीख की जुगलबंदी रही।
गोपेश कुमार झा ने सितार और मृदुल पारीख ने तबला पर प्रस्तुति दी। इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में 50 देशों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। गोपेश और मृदुल ने भारत से प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान भारतीय दूतावास में एंबेसेडर ने भी इन दोनों कलाकारों का स्वागत किया। तीन दिवसीय समारोह में गोपेश और मृदुल की जुगलबंदी ने दो दिन प्रस्तुतियां दी। इसके बाद इनकी जुगलबंदी ने किग्रीस्तान की राजधानी बिस्केक में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रस्तुति दी। यह कलाकार किग्रीस्तान से मंगलवार को स्वदेश पहुंचे।

