24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर पालिका सभागार में स्व. वाजपेयी के जन्म जयंती पर सुशासन दिवस और भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर गुरुवार को सुशासन दिवस आयोजित किया गया। पालिका कर्मी निरूपा परमार ने इस अवसर पर वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की। तत्पश्चात समस्त कर्मचारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। पालिका कर्मी रोशन व्यास द्वारा समस्त कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर राजेश डेंडोर, अक्षय सेवक, सिद्धार्थ शर्मा, दिलीप पाटीदार, सुभाष सेवक, महेंद्र कलासुआ, कृष्णपाल, हीत सोमपूरा सहित समस्त कर्मचारियों व सफाई कर्मियों की उपस्थिति रही। स्वर्गीय वाजपेयी के जन्म दिवस पर पालिका सभागार में आयोजित सुशासन कार्यक्रम में केवल पालिका कर्मी ही उपस्थित थे। पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी, अधिशाषी अधिकारी, पालिका के कोई भी पार्षद उपस्थित नहीं थे। मात्र पालिका कर्मियों ने सरकार के आदेश की पालना करते हुए कार्यक्रम आयोजित कर अपनी जिम्मेदारियां पूरी की।
पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों के अनुपस्थित रहने से पालिका की स्थिति स्पष्ट होती है। साथ ही नगर के प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित विधायक कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर विधायक शंकरलाल डेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रारंभ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प भेंट किया गया।
विधायक डेचा ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि हम सभी उनके नक्शे कदम पर चलें। जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि आज जो हमारा इतना बड़ा परिवार है, वह उनकी दूरदर्शिता की वजह से ही संभव हो पाया है। इतिहास में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। उन्होंने हमें जो विरासत दी है, उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। पार्षद हरीश सोमपुरा और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बदामीलाल मेहता ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर दलीचंद बुनकर, नगरमंडल अध्यक्ष यशवंत गवारिया, सिद्धानाथ मंडल अध्यक्ष जिग्नेश पाटीदार, दिलीप पटेल, बालकृष्ण पाटीदार, प्रहलाद सिंह, महामंत्री मयूराजसिंह माण्डव, कमलकिशोर व्यास, राधेकृष्ण टेलर, नरेश पाटीदार, राजभद्र सिंह, भावेश चौबीसा, भावेश माली, कांतिलाल खटीक, मांगीलाल डामोर, कालू भाई पाटीदार, जयभारती गोस्वामी, भोपालसिंह ओबरी सहित संगठन के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार ने किया और आभार जिला उपाध्यक्ष हितेश रावल ने व्यक्त किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.