24 News Update उदयपुर। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान “सुदर्शन चक्र-2” के तहत घासा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर दो स्थाई वारंटों का निस्तारण किया है।
कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक मावली वृत्त सुश्री आशिमा वासवानी के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और आसूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 24341/22 एवं 4007/21, विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण) न्यायालय संख्या-06, उदयपुर में वांछित स्थाई वारंटी मोहनलाल पुत्र रामजीलाल निवासी वारणी, थाना घासा जिला उदयपुर, हाल निवासी धानमंडी रोड नाडाखाड़ा, उदयपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसके खिलाफ लंबित दो स्थाई वारंटों का निस्तारण किया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
सुरेन्द्र सिंह, थानाधिकारी घासा
माधव सिंह, कांस्टेबल
अजय सिंह, कांस्टेबल

