Site icon 24 News Update

औदिच्य ब्राह्मण समाज पाणुन्द की जनरल मीटिंग सम्पन्न, वेतन दान व मंदिर जीर्णोद्धार का फैसला

Advertisements

24 News Update उदयपुर। औदिच्य ब्राह्मण समाज पाणुन्द की जनरल मीटिंग पाणुन्द स्थित औदिच्य समाज के नोहरे में समाज अध्यक्ष लक्ष्मीलाल डूंगावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज सुधार, पारिवारिक विवादों के समाधान और धार्मिक कार्यों को लेकर अहम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
बैठक में जिला स्तर पर लिए गए निर्णयों के तहत नियमित जनरल मीटिंग आयोजित कर सामाजिक मामलों को पंचों के समक्ष लाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस क्रम में दो प्रकरण प्रस्तुत हुए—पहला पति-पत्नी के बीच आठ वर्षों से चल रहे विवाद, दहेज प्रताड़ना व मारपीट से जुड़ा, जबकि दूसरा नाता प्रथा में गई महिला द्वारा पहली शादी से संबंधित सामान वापस नहीं करने का रहा। दोनों मामलों को लिखित रूप में संबंधित बैठक को भेजकर समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
समाजजनों ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वर्ष में एक दिन का वेतन लक्ष्मीनारायण ठाकुर जी मंदिर को अर्पित करने तथा मंदिर के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया। साथ ही औदिच्य समाज ट्रस्ट का विस्तार करते हुए प्रत्येक फलां से दो-दो समाजजनों को ट्रस्ट में शामिल करने का निर्णय हुआ। बैठक में लक्ष्मीनारायण युवा परिषद की नवीन कार्यकारिणी का सम्मान भी किया गया। दोपहर 2 बजे शुरू हुई बैठक देर शाम तक चली। समापन के बाद पाणुन्द बैठक के पंच मेवल की शक्तिपीठ ईडाणा माताजी पहुंचे और समाज में शांति व सद्भाव की कामना की गई।

Exit mobile version