24 न्यूज अपडेट, सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। भारत विकास परिषद् की ओर से संपूर्ण राजस्थान में एक ही दिन एक साथ तीन लाख 50 हजार विद्यार्थियों के मध्य भारत से संबंधित जानकारियों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भारत को जानो का आयोजन 29 अगस्त को किया जाएगा, जिसके लिए वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही है।क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद गोयल ने बताया कि परिषद ने राज्य के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में यह प्रतियोगिता आयोजित कराने की योजना बनाई है। राजस्थान में परिषद की 252 शाखाओं के 15 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालयों में जाकर यह प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग एवं स्थानीय अधिकारियों की ओर से सहयोग दिया जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय की अनुशंसा पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा सफल आयोजन के लिए निर्देशित किया गया है।अखिल भारतीय संस्कार गतिविधि सदस्य मुकेश लाठी ने बताया कि विद्यार्थियों में भारतीय मूल्यों, संस्कारों, आस्थाओं तथा भारत की गौरव गाथा के प्रति गौरवपूर्ण भावना के सृजन के लिए परिषद वर्ष 2001 से राष्ट्रीय स्तर पर भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है।राजस्थान दक्षिण प्रांत महासचिव सुधीर वोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार स्तरों पर होती है— कनिष्ठ (कक्षा 6 से 8) तथा वरिष्ठ (कक्षा 9 से 12) दो वर्गों में। प्रथम स्तर पर शाखा स्तर पर दो चरणों में लिखित व मौखिक प्रतियोगिता होती है। चयनित प्रतिभागियों को प्रांत स्तर पर भेजा जाता है। द्वितीय स्तर पर मौखिक प्रश्न मंच द्वारा चयनित टीमों को तृतीय स्तर पर रीजनल स्तर पर भेजा जाता है और विजेता टीमों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग दिलाया जाता है, जहां आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक व कंप्यूटर तकनीक से प्रश्न मंच होता है।दक्षिण प्रांत अध्यक्ष मयंक दोसी ने बताया कि परिषद 1963 से निरंतर सेवा एवं संस्कार के प्रकल्पों के माध्यम से स्वस्थ-समर्थ-संस्कारित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य कर रहा है। देश भर में 1600 शाखाओं और एक लाख से अधिक सदस्य इस लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग दे रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रतिवर्ष 15 लाख से अधिक विद्यार्थी भाग लेते हैं और 2.5 लाख से अधिक भारत को जानो पुस्तकें वितरित की जाती हैं। प्रांतीय संयोजक संस्कार डॉ. मेघेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्कार निर्माण के इस कार्य में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़कर भावी पीढ़ी में संस्कार हस्तांतरित करने का प्रयास हो रहा है। परीक्षा आयोजन के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत गांव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन