24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। अहमदाबाद में हुए दर्दनाक एयर इंडिया विमान हादसे, जिसमें 242 यात्रियों की मृत्यु हुई, से गीता परिवार के सदस्यों का हृदय अत्यंत व्यथित हुआ। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए संपूर्ण गीता के 18 अध्याय का परायण, गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र जप के साथ सांडेश्वर महादेव मंदिर में विशेष अनुष्ठान आयोजित किया गया। संयोजक संपत लाल महेश्वरी ने बताया कि गीता परिवार के गीतावर्ती एवं उत्प्रेरक संतोष दीदी, पूर्णिमा व्यास दीदी, गीता प्रचारक श्री गोपाल जी कनेरिया, राधा महेश्वरी, मंजू कुमावत, मंदिर के पुजारी शर्मा जी, नागदा जी, गिरधारी लाल जी बारहट, रामचंद्र जी सहित अनेक भक्तजन इस आयोजन में सम्मिलित हुए। समूहिक गीता जी की आरती एवं शिवजी की आरती के बाद पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। अंत में दीपदान कर ईश्वर से उन सभी मृत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिवारों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.