Site icon 24 News Update

मन्दिर परिसर में लगा कचरे का ढेर

Advertisements

रिपोर्ट- राहुल पाटीदार

24 News Udpate कानोड| नगर पालिका क्षेत्र के आकोला रोड पर स्थित चामुण्डा माता मन्दिर परिसर में दशहरा मेले व अहिरावण पुतला दहन को चार दिन व्यतीत होने पर भी परिसर में सफाई नहीं हुई। पूरे मन्दिर परिसर में कचरे के ढेर पडे हुए है । मन्दिर से जुडे दर्शनार्थियों ने बताया कि नगर पालिका में बार बार कहने पर भी सफाई नहीं हो रही जिससे मन्दिर में दर्शन के लिए आने वाले श्राद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड रहा है ।
मन्दिर परिसर से सटा दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम है जहां सुबह शाम सैकडों लोग व्यायाम ओर दौड के लिए आते है। ऐसे में उडते कचरे ओर कचरे के ढेर से समस्या का सामना करना पड रहा है । कचरे में प्लास्टिक की थेलिया है ओर यह परिसर बिहड क्षेत्र, जिसमें पशु चरने आते है ओर यह प्लास्टिक की थेलिया उनके खाने में जा रही है । लोगों ने बताया कि हमने सत्तारूढ पार्टी पदाधिकारियों को भी अवगत करवाया पर कोई समाधान न हुआ।

मन्दिर परिसर बिहड क्षेत्र है ,ऐसे में प्लास्टिक कचरे के कारण पशुओं के खाने में कचरा जा रहा है ।प्रशासन को जल्द सफाई करवानी चाहिए।

Exit mobile version