Advertisements
24 News Udpate निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा में गुरुवार को गणगौर उत्सव समिति के तत्वावधान में गणगौर की प्रतिमाओं का श्रृंगार किया गया। इसी क्रम में महिलाओं द्वारा ईसर पार्वती की प्रतिमाओं को सोलह श्रृंगार कर सजाया गया। यहाँ गणगौर श्रृंगार के पारम्परिक लोक गीत भी गाये गए। प्रतिमा श्रृंगार के लिए गीता शारदा, शारदा जाजू, यशोदा शारदा, मंजू शर्मा, ममता शारदा, राधा जाजू, नीतू शारदा, रेनू जाजू, दीपा शारदा, एकता सोनी, अंजली शारदा, भूमिका शारदा आदि मौजूद थीं।
गौरतलब है कि कल शनिवार को गणगौर की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी, इस अवसर पर महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, यहाँ भगवान शिव व पार्वती की जीवंत झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

