24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर शहर की सविना थाना पुलिस ने सेक्टर-13 स्थित होटल ऑक्सो इन में चल रहे संगठित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन में गिरफ्तार हुए युवकों में होटल कर्मचारी, मेल नर्स, बार्बर, गिफ्ट शॉप संचालक और कृषक शामिल हैं, जो इस अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए गए। वहीं, पकड़ी गई 5 युवतियां दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और नेपाल से लाई गई थीं।
इस कार्रवाई को जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा व वृताधिकारी नगर पूर्व महिपाल सिंह के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। पुलिस उप अधीक्षक यातायात श्री अशोक आंजना और सविना थानाधिकारी अजय सिंह राव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डिकॉय ऑपरेशन चलाकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी युवक – पेशेवार मुखौटों के पीछे अपराध
मुकेश कुमार मीणा (25) – होटल में निजी कर्मचारी, निवासी झाड़ोल
भावेश जोशी (27) – गिफ्ट की दुकान संचालक, निवासी भाणदा
राजेश साद (42) – कार वॉशिंग कार्यकर्ता, निवासी डूंगरपुर
नाथूराम पटेल (41) – मेल नर्स, निवासी डूंगरपुर
यशपाल वैष्णव (27) – प्राइवेट नौकरी, निवासी प्रतापनगर
बापुलाल पटेल (52) – कृषक, निवासी बोरी, डूंगरपुर
जयेश भाटीया (34) – बार्बर शॉप संचालक, निवासी डूंगरपुर
गिरफ्तार युवतियां – देश-विदेश से लाई गईं
रविना दास (24) – रायगढ़, छत्तीसगढ़
दुर्गा थापा (30) – धांदीड जिला, नेपाल
रूपा खत्री (25) – कोहलपुर, नेपाल
रत्ना मलिक उर्फ पिंकी (30) – कालकाजी, नई दिल्ली
साहीन – नोएडा, गौतमबुद्धनगर
गिरोह पर गहराई से जांच जारी
पुलिस के अनुसार होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। पूछताछ में आरोपियों से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और युवतियों को किस माध्यम से होटल तक लाया जाता था। अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 6 के तहत मामला दर्ज कर सभी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
अशोक आंजना, पुलिस उप अधीक्षक (यातायात)
अजय सिंह राव, थानाधिकारी, सविना
नवीन कुमार, सहायक उप निरीक्षक
राजेन्द्र गुर्जर, हैडकॉन्स्टेबल
अर्चना, महिला कांस्टेबल
शिवलाल, विक्रम सिंह, सतपाल सिंह, रमेशचंद्र – कांस्टेबल
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.