24 News Update उदयपुर, 10 अप्रेल। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि दिनांक 9 अप्रैल 2026 को महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के द्वारा जैन सोशल ग्रुप लोटस संगिनी के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भल्लो का गुड़ा में एक विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया इस शिविर में 550 लोगों की आंखों की जांच की गई तथा 306 लोगों को चश्मा वितरित किए गए इस कार्य में स्त्र नेत्र चिकित्सालय का भी सहयोग रहा साथ में भल्लो का गुड़ा गांव में 100 जीवन रक्षक कीट का वितरण किया गया एवं महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के द्वारा ऑक्सीजन मिशन के तहत बैनर का प्रदर्शन कर आम जन को जागरूक किया गया।अध्यक्ष रविंद्र सुराणा बताया कि आयड जैन मंदिर में अनुष्का ग्रुप के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया इस शिविर में 435 यूनिट एकत्र की गई जो अपने आप में कीर्तिमान है महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के द्वारा इस अवसर पर सभी रक्त वीरों को गणेश जी की मूर्ति भेंट की गई तथा 200 जीवन रक्षक की भी वितरित किए इस तरह केंद्र के द्वारा अब तक छह रक्तदान शिविर आयोजित कर लगभग 900 यूनिट रक्त एकत्र करवाया गया। सुराणा बताया इसी तरह प्रताप नगर राजकीय प्राथमिक उच्च विद्यालय में केंद्र के द्वारा कॉपियां लेगी टी-शर्ट तथा नाश्ता वितरित किया गया उदयपुर केंद्र के द्वारा 180 दिनों में 280 सेवा प्रकल्प कर एक अपने आप में कीर्तिमान स्थापित किया है।महावीर इंटरनेशनल केंद्र के सदस्यों के बच्चों के द्वारा भी रक्तदान किया गया जिसमें तनिष्क सुराणा यश बड़ीवाल अभिनव भंडारी मास्टर अभिनव भंडारी सहित काफी सदस्यों ने रक्तदान किया। इसी तरह गुरु कमल चंद्र रोशन गौशाला में 300 तपसियों तथा 100 से अधिक सेवा करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को भी महावीर इंटरनेशनल के द्वारा सम्मानित किया गया। मासिक बैठक में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर राहुल जैन का सम्मान किया गया तथा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।उपरोक्त गतिविधियों में केंद्र की ओर से सचिव सुरेश बादीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक खुर्दिया, ट्रस्टी सदस्य बी एल खमेसरा, फाउंडर सदस्य के एल कोठारी, आर के चतुर, राजमल कोठारी, अरुण कोठारी, राजेंद्र सुराणा, राजेंद्र भंडारी, स्वराज जैन, कृष्ण भंडारी, दिलीप सुराणा आदि मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विद्यापीठ – विधि महाविद्यालय में मूट कोर्ट का हुआ आयोजन – विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की न्यायिक प्रक्रिया की झलक व्यावहारिक प्रशिक्षण से ही सशक्त बनती है विधि शिक्षा – प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत धारा-144 उल्लंघन केस में रविन्द्र भाटी की पेशी, बोले—लव एंड वार में सब जायज!!