24 News Udpate सागवाड़ा(जयदीप जोशी)। मकर संक्रांति के त्योहार को लेकर पतंग में चाइनीज मांझे की धरपकड़ के तहत प्रशासन, पुलिस विभाग व नगर पालिका टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चार दुकानों पर छापेमारी की तथा चाइनीज मांझा जब्त किया। उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण के निर्देशन में मकर संक्रांति त्यौहार पर पतंग उड़ाने में चाइनीज मांझे के उपयोग को लेकर पटवारी हेमेंद्र सिंह चौहान, गिरदावर मुकेश यादव, एएसआई सुरेश भोई, पुलिस कांनि. ज्योति चौहान, सुरेश लबाना एवं नगर पालिका टीम के अमृतलाल मीणा, पंकज, जगदीश सेवक एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में धरपकड़ करते हुए नगर की दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान 4 दुकानों पर छापेमारी की गई, जहां प्रेम डेंडोर, डेंडोर मांडवी चौक (4 चाइनीज मांझे), गौरव ठाकुर (8 चाइनीज मांझे), नयन शाह, पूनर्वास कॉलोनी व मसानिया तालाब पर एक-एक चाइनीज मांझा बेचते हुए पाए गए। कुल 14 चाइनीज मांझे के धागे जब्त किए गए।
मकर संक्रांति त्यौहार को लेकर 4 दुकानों पर छापेमारी, चाइनीज मांझा जब्त

Advertisements
