24 News Update. उदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र से आज दोपहर एक दर्दनाक खबर सामने आई। भमरासिया घाटी, काकरनाडा लक्ष्मणपुरा पावर हाउस के पास ऐनिकट में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे कालबेलिया समाज, जोगी बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं, जिनकी उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच है।दोपहर करीब 3 बजे डबोक थाना पुलिस को हादसे की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने चारों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया था। शवों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।मौके पर पांच जोड़ी कपड़े मिलने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि एक और बच्चा लापता हो सकता है। इस पर नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर शाम तक किसी और शव का पता नहीं चल सका।सर्च ऑपरेशन में गोताखोर विजय नकवाल, विपुल चौधरी, दिनेश गमेती, सचिन कंडारा, प्रकाश राठौड़, जगदीश कुमावत तथा वाहन चालक कैलाश मेनारिया शामिल रहे।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बच्चे दोपहर के समय नहाने के लिए ऐनिकट पर गए थे, लेकिन पानी गहरा होने से हादसा हो गया। पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एमबी हॉस्पिटल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। डबोक थानाधिकारी हुकुम सिंह ने बताया- हादसे में मनोहर (6) पुत्र राजू कालबेलिया, कोमल (8) पुत्री राजू कालबेलिया, पायल (10) पुत्री राजू कालबेलिया और सुमन (16) पुत्री केशू कालबेलिया की मौत हो गई। वल्लभनगर तहसीलदार सुरेंद्र छीपा घटनास्थल पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया- घटना बेहद दुखद है। मृतक आश्रितों को सरकारी आर्थिक सहायता देने का पूरा प्रयास किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंडित प्रेम शंकर नागदा ने विधि-विधान से कराई पूजा, भक्तों ने घी-गुड़-आटे से बनाया लड्डू प्रसाद —चार भागों में बांटकर पूर्ण हुआ व्रत गौरव साहू का भारतीय सीनियर पावरलिफ्टिंग टीम में चयन — विश्व चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व