Site icon 24 News Update

यात्रियों की सुविधा हेतु खजुराहो-उदयपुर सिटी – खजुराहो एक्सप्रेस रेलसेवा का ओरछा स्टेशन पर ठहराव

Advertisements
24 News Update Jaipur. रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु खजुराहो-उदयपुर सिटी - खजुराहो एक्सप्रेस रेलसेवा का दिनांक 30.05.25 से ओरछा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी- खजुराहो एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 30.05.25 से ओरछा स्टेशन पर 14.23 बजे आगमन एवं 14.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19665, खजुराहो- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 30.05.25 से ओरछा स्टेशन पर 13.00 बजे आगमन एवं 13.02 बजे प्रस्थान करेगी।

नोट-उक्त रेलसेवा का मार्ग के अन्य स्टेशनो पर संचालन समय/ठहराव यथावत रहेगा।

Exit mobile version