24 News Update उदयपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में अर्हता दिनांक 01.01.2026 के संदर्भ में मतदाता सूचियों का संशोधित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों (कलक्टर) को इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की मुख्य तिथियां-
परिगणना अवधि 11.12.2025 (गुरुवार) तक, मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन या सुव्यवस्थिकरण 11.12.2025 (गुरुवार) तक, कन्ट्रोल टेबल का अपडेशन एवं प्रारूप निर्वाचक नामावली की तैयारी 12.12.2025 (शुक्रवार) से 15.12.2025 (सोमवार) तक, निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 16.12.2025 (मंगलवार) को, दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 16.12.2025 (मंगलवार) से 15.01.2026 (गुरुवार) तक, दावों और आपत्तियों का निस्तारण 16.12.2025 (मंगलवार) से 07.02.2026 (शनिवार) तक, निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 14.02.2026 (शनिवार) को किया जाएगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.