24 News Update जोधपुर, 7 अक्टूबर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मारवाड़ जंक्शन–खामली घाट–मारवाड़ जंक्शन के बीच संचालित वैली क्वीन मीटर गेज हैरिटेज रेलसेवा की संचालन अवधि को बढ़ा दिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 00961/00962 वैली क्वीन मीटर गेज हैरिटेज रेलसेवा अब 8 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक संचालित की जाएगी।
यह हैरिटेज रेलसेवा पर्यटकों के बीच विशेष लोकप्रिय है, जो अरावली पर्वतमाला के सुंदर घाटी दृश्यों से होकर गुजरती है। इस रेलसेवा में 1 एसी एक्जीक्यूटिव कोच, 2 मीटर गेज डिब्बे तथा 1 पावरकार शामिल रहेंगे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह पहल क्षेत्रीय पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ ऐतिहासिक मीटर गेज रेल धरोहर को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.