24 News Update उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सानिध्य में मैसर्स एस.के. खेतान इन्फ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की सीएफओ श्रीमती वैशाली खेतान द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 300 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में सोमवार को जावर माता मंदिर परिसर, शारदा पब्लिक स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावर सहित विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान के तहत कृष्णपुरा ग्राम के आसपास, कालाफड़ा विद्यालय और सिंघटवाड़ा विद्यालय में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां कुल मिलाकर 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों व गणमान्यजनों ने लिया भाग
कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के आईबीयू सीईओ श्री अंशुल खंडेलवाल, जावर माइंस मजदूर संघ के महामंत्री श्री लालूराम मीणा, मैसर्स एस.के. खेतान इन्फ्राप्रोजेक्ट के चेयरमैन श्री शशिकांत खेतान, सीएफओ श्रीमती वैशाली खेतान, श्री एस.एम. शर्मा, श्री देवक टंडन, सीओओ श्री पुष्पेंद्र धायभाई, सरपंच श्री प्रकाश मीणा, हिन्दुस्तान जिंक के हितेंद्र भूपतावत, श्रीमती मैत्री, गजानंद गुप्ता, मयंक, मोतीलाल शर्मा, मनोहर सिंह, राकेश वर्मा सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी व समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह पहल न केवल हरियाली को बढ़ावा देगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक, एस.के. खेतान इन्फ्राप्रोजेक्ट व जावर माइंस के 20 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
जावर क्षेत्र में चला पर्यावरण संरक्षण का अभियान, वैशाली खेतान के नेतृत्व में 300 पौधे लगाने का संकल्प, एक हजार पौधों का लक्ष्य निर्धारित

Advertisements
