उदयपुर/झाड़ोल। उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना में एक वृद्ध व्यक्ति का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। तलवार की नोंक पर वृद्ध को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाया गया और बाद में उसका शव जंगल में पेड़ से बंधा मिला। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मुकेश पुत्र थावरचंद निवासी पिपलीमाला, झाड़ोल ने 4 जून 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 जून को उसके पिता थावरचंद, लीलाघर रूपलाल की भैंस का इलाज करने गए थे। इलाज के बाद रूपलाल ने उन्हें झाड़ोल छोड़कर मगवास जाने वाले सोहनलाल के टेम्पो में बैठा दिया। तलवार निकाल कर किया अपहरण गणेशपुरा पहुंचने पर पीछे से मोहनलाल पुत्र भुरीलाल निवासी खाखड़ फला, गोपीर मोटरसाइकिल से आया और तलवार निकाल कर थावरचंद को टेम्पो से नीचे उतार लिया। उसने कहा – “तूने ही मेरे पिताजी को मारा है, आज मैं तुझे तलवार से काट डालूंगा।” और जबरन उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। पेड़ से बंधी मिली लाश घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखावाल, वृत्ताधिकारी नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान 100 से 150 फीट अंदर उद्देश्वर जी के जंगल में एक पेड़ से बंधी अवस्था में थावरचंद की लाश बरामद हुई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। मामले में धारा 103(1) बीएनएस 2023 की बढ़ोतरी की गई। आरोपी गिरफ्तार, रंजिश में की हत्या तकनीकी निगरानी और आसूचना के आधार पर आरोपी मोहनलाल को बलिचा बाईपास से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि जुलाई 2024 में कमलनाथ के जंगल में उसके पिता भूरीलाल की हत्या थावरचंद ने की थी। इसी रंजिश में उसने थावरचंद का अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस टीम ने निभाई अहम भूमिका टीम प्रभारी व सदस्य: श्री फैलीराम मीणा – थानाधिकारी, थाना झाड़ोल श्री जगदीश कुमार – स.नि. श्री जयवीर – स.नि. श्री महेन्द्र सिंह – कानि. 1185 श्री ओमप्रकाश – कानि. 1173 श्री बालकृष्ण – कानि. 3196 श्री लक्ष्मीलाल – कानि. 30431 श्री सुभाषचंद्र – कानि. 3124 श्री लोकेश रायकवाल – कानि., साइबर सेल, उदयपुर Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पिछोला में उतरी राजस्थान की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर लग्जरी बोट, आंधी आए या तूफान, नहीं होगी कोई परेशानी मातासुला में वाकलेश्वर मंडल ने करवाया यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन, 28 बटुकों का हुआ संस्कार