Site icon 24 News Update

पेड़ से गिरने से बुजुर्ग की मौत, खेत पर डालियां काटने चढ़े थे

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना 29 अप्रैल सुबह करीब 7 बजे नाल फला आमलीवाला गांव में हुई। पुलिस के अनुसार वक्ताराम पुत्र कनाराम गमेती ने रिपोर्ट दी कि उनके पिता कना (65) अपने खेत पर बकरियों के लिए चारा लेने गए थे। इस दौरान वे कालयासर के पेड़ पर डालियां काटने के लिए चढ़े, लेकिन पैर फिसलने से नीचे गिर गए। गिरने से उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल गोगुन्दा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज किया गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल चरणसिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version