24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। आज स्कूल शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आरसीए में नूतन सभागार में ’कृषि दक्षता और पशु कल्याण को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सटीक पशुधन प्रबंधन तकनीक’ विषयक तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि अजीब बात कह दी जो चर्चा का विषय बन गई। मंत्रीजी की बात ना सिर्फ लोगों को नागवार गुजरी बल्कि यह प्रैक्टिकल भी नहीं है। मंत्रजी ने देशभर के 29 प्रांतां के लगभग चार सौ वैज्ञानिक, पशुधन के ज्ञाता व किसानों की प्रतिभागिता वाले सम्मेलन में कहा कि गाय का दूध पीने वाला बच्चा सदैव चंचल, तीक्ष्ण बुद्धि वाला होता है जबकि भैंस का दूध पीने वाला बच्चा ऊंगणिया (आलसी) होता है। गाय के बछड़े को छोड़ते ही वह उछलता – कूदता सीधे अपनी मां के पास पहुंच जाता है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि गाय का बछड़ा थोड़ा बड़ा होने पर केरड़ा, नारकिया और अंत में बैल बनता है जबकि भैंस का बच्चा जन्म से अंत तक पाडा ही रहता है। यह बातें हकीकत से परे है क्योंकि लेकसिटी उदयपुर में ही यह पता लगाना लगभग असंभव है कि जो दूध बिक रहा है या सप्लाई हो रहा है वह गाय का है कि भैंस का। जिन डेयरियों पर गाय व भैंस का दूध अलग-अलग बिकता भी है तो क्या वहां से भैंस का दूध बैन कर देना चाहिए? मंत्रीजी की बात मानकर यदि डबल इंजन की भाजपा के लोग की भैंस का दूध पीना बंद कर देंगे तो शायद उनको इसी लेकसिटी में दूध भी नसीब नहीं होने वाला है। भैंस का दूध किसी भी रूप में क्वालिटी में कम नहीं होता है। ऐसा कौनसा वैज्ञानिक शोध हुआ है यह मंत्रीजी ने अपने भाषण में नहीं बताया। ऐसे में साइंटिफिक टेम्रामेंट से परे बात करना लोगों में चर्चा का विषय बन गया। ऐसी अवैज्ञानिक व्याख्या अगर शिक्षा मंत्री करे तो मामला और भी गंभीर व सोच में डालने वाला है। यदि भाषण में गाय की श्रेष्ठता साबित करनी है तो उसमें भैंस को नीचा दिखाने की कोई वजह व कारण नहीं होना चाहिए क्योंकि पशुधन किसान को समान रूप से प्रिय होता है। खास बात यह भी रही कि कार्यक्रम में मूर्धन्य वैज्ञानिकों के होने के बावजूद किसी ने भी मंत्रीजी को इस अवैज्ञानिक व साइंटिफिक टेम्परामेंट को खराब करने वाली बात के लिए नहीं टोंका। शायन उन्हें डर सता गया कि कहीं मंत्रीजी नाराज नहीं हो जाएं।
यदि मंत्रीजी की बातें मानें व आलसी बनाने वाली भैंस का दूध बच्चों को नहीं पिलाएं तो दूध की जो शॉर्टेज होगी व दाम बढ़ेंगी उसके लिए क्या एक्शन प्लान है। हालांकि इसी समारोह में मंत्री बोले कि हर पशु का अपना महत्व है। यदि चेतक घोड़ा नहीं होतो प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप का नाम इतना आगे नहीं होता। ऊँट को राज्य पशु का दर्जा दिया गया है। यह प्रजाति भी विलोपन के कगार पर है। वैज्ञानिकों को इसे बचाने के उपाय ईजाद करने होंगे। सीमा सुरक्षा मामले में भी ऊंट की अपनी अहमियत है। ’रेगिस्तान के जहाज’ के नाम से परिचित ऊंट बीएसएफ के लिए वरदान है जो बिना पानी पीये आठ-दस दिन निकाल लेता है। लेकिन गाय की अपनी विशेष महत्ता है। गाय का गोबर व मूत्र से कई बीमारियां स्वतः भाग जाती है। कोई भी पवित्र कार्य करने से पूर्व गोबर से लिपाई का प्रचलन है ताकि शुद्धता बरकरार रहे। गोमाता नहीं होती तो ये सृष्टि भी संभवतया नहीं होती। गोमाता के होने मात्र से हमने खाद्यान्न उत्पादन आरंभ किया, लेकिन अफसोस इस बात का है कि गोमाता की नस्ल ही बिगड़ गई। आज असली गोमाता के दर्शन तक दुर्लभ है। गिर, साहीवाल, थारपारकर गायों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिनका कंधा ऊंचा हो, सही मायने में उन्हीं गायों का दूध लाभप्रद है। उन्होंने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि वे इस रणनीति पर काम करे कि हमारी पारम्परिक देसी गायों का संरक्षण किया जा सके। अनादिकाल में हमारे पूर्वजों ने खेती करना शुरू किया होगा तो कितने संकट आए होंगे। खुदाई कर मिट्टी तैयार करना, खेत का आकार देना। तब अकेली गोमाता थी जिसने अपने पुत्र यानी बैल को समर्पित किया और हल के माध्यम से खेती किसानी का दौर आंरभ हुआ। आज के तकनीकी दौर में मशीनीकरण का बोलबाला है लेकिन हमें बैलों की महत्ता को भी नहीं भूलना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक की व कहा कि दो वर्ष तीन माह के कार्यकाल में एमपीयूएटी ने 44 पेटेन्ट हासिल किए। इस तरह कुल 55 पेटेन्ट विश्वविद्यालय के नाम हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के पशुधन वैज्ञानिकों आह्वान किया कि मंत्री महोदय की मंशा के अनुसार अपनी गायों की ब्रीड को संरक्षित करने की दिशा में सारगर्भित शोध करने की जरूरत है। देश को ऐसी कृषि प्रणाली की जरूरत है जो न केवल पशु हितैषी हो बल्कि वातावरण और पर्यावरण को बचाने वाली भी हो। 21 वीं पशुगणना के परिणाम भी इसमें मददगार साबित होंगे। विशिष्ट अतिथि अमूल आणंद (गुजरात) के महाप्रबंधक डॉ. अमित व्यास ने कहा कि विश्व में 240 मैट्रिक टन दुग्ध उत्पादन में हमारे देश की भागीदारी 23 प्रतिशत है। देश में सर्वाधिक दूध उत्पादन में उत्तरप्रदेश के बाद दूसरा स्थान राजस्थान का है। डॉ. व्यास ने कहा कि गाय का दूध कैसे बढ़े और खर्च कम कैसे हो। इस पर अमूल वृहद स्तर पर काम कर रहा है। और सफलता भी मिली है। अमूल प्रतिष्ठान में चार सौ पशु चिकित्सकों की टीम में नित्य गायों की देखभाल में लगी है और लक्षण दिखाई देते ही इलाज आरंभ कर दिया जाता है। खास बात यह है कि आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाओं से गायों का इलाज किया जा रहा है। ऐसी तकनीक किसानों तक भी पहुंचनी चाहिए। साथ ही अमूल बायो गैस, गायों की खुराक, कृत्रिम गर्माधान, ड्रोन तकनीक पर भी लगातार काम कर रहा है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, एमबीएस विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति डॉ. अजय शर्मा, भारतीय पशु उत्पादन एवं प्रबंधन सोसायटी सरदार कृषि नगर दांतीवाड़ा (गुजरात) के अध्यक्ष डॉ. ए.पी. चौधरी ने भी संबोधित किया। आयोजन सचिव सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि राजस्थान कृषि महाविद्यालय के पशु उत्पादन विभाग और भारतीय पशु उत्पादन एवं प्रबंधन सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में कुल सात तकनीकी सत्रों में वैज्ञानिक उपरोक्त विषय पर गहन मंथन करेंगे। आरंभ में सम्मेलन समन्वयक डॉ. जे.एल. चौधरी ने स्वागत भाषण दिया। संचालन डॉ. गायत्री तिवारी ने किया।
लाइफ टाइम अचीवमेन्ट अवार्ड व सम्मान
समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेन्ट अवार्ड तमिलनाडु के डॉ. त्यागराज शिवकुमार के दिया गया जबकि पशु उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. बालूस्वामी (तमिलनाडु), डॉ. बी.एस. खद्दा (मोहली), डॉ. बी. सतीशचंद्र (कर्नाटक), डॉ. बी. रमेश (तमिलनाडु), को शील्ड व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इफ्को के प्रबंधक सुधीर मान व शिक्षा मंत्री के विशेषाधिकारी डॉ. सुनील दाधीच को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
24 News Update. Udaipur. Today, School Education and Panchayati Raj Minister Mr. Madan Dilawar, as the chief guest, said a strange thing in the inaugural session of the three-day national conference on ‘Precise livestock management techniques towards strengthening agricultural efficiency and animal welfare’ in the new auditorium of RCA, which became a topic of discussion. Not only did the minister’s statement not go down well with the people, but it is also not practical. The minister said in the conference attended by about four hundred scientists, livestock experts and farmers from 29 states across the country that a child who drinks cow’s milk is always playful and sharp-minded, whereas a child who drinks buffalo’s milk is lazy. As soon as the cow leaves the calf, it jumps and reaches its mother directly. He quipped that when a cow’s calf grows up a little, it becomes a kerda, narakiya and finally a bull, whereas a buffalo’s calf remains a calf from birth till the end. These things are beyond reality because in the lake city Udaipur itself it is almost impossible to find out whether the milk being sold or supplied is of cow or buffalo. Even if cow and buffalo milk is sold separately at dairies, should buffalo milk be banned from there? If the people of the double engine BJP stop drinking buffalo milk by listening to the minister, then perhaps they will not even get milk in this lake city. Buffalo milk is not inferior in quality in any way. The minister did not tell in his speech what scientific research has been done. In such a situation, talking beyond scientific temperament became a topic of discussion among the people. If the education minister gives such an unscientific explanation, then the matter is even more serious and thought-provoking. If the superiority of cow has to be proved in the speech, then there should not be any reason or cause to belittle the buffalo in it because livestock is equally dear to the farmer. The special thing was that despite the presence of eminent scientists in the program, no one rebuked the minister for this unscientific and scientific temperament-spoiler thing. They were afraid that the minister might get angry.
If we listen to the minister and do not feed buffalo milk to children which makes them lazy, then what is the action plan for the shortage of milk and the increase in its price. However, in the same ceremony, the minister said that every animal has its own importance. If Chetak was not a horse, the name of Maharana Pratap, who is remembered in the morning, would not have been so prominent. The camel has been given the status of the state animal. This species is also on the verge of extinction. Scientists will have to devise ways to save it. The camel also has its own importance in the matter of border security. The camel, known as the ‘ship of the desert’, is a boon for the BSF, which survives for eight to ten days without drinking water. But the cow has its own special importance. Many diseases go away automatically with the cow dung and urine. There is a practice of smearing cow dung before doing any sacred work so that purity is maintained. If there was no cow, this world would not have existed. We started producing food grains just because of the presence of cow, but it is a matter of regret that the breed of cow has deteriorated. Today, it is rare to even see a real cow. Mentioning Gir, Sahiwal, Tharparkar cows, he said that the milk of those cows whose shoulders are high is beneficial in the true sense. He called upon the scientists of the university to work on a strategy to preserve our traditional indigenous cows. In ancient times, when our ancestors would have started farming, how many problems would have come. Digging and preparing the soil, shaping the field. Then it was only cow who dedicated her son i.e. bull and the era of farming started through the plough. In today’s technological era, mechanization is dominant, but we should not forget the importance of bulls. While presiding over the programme, Vice Chancellor of Maharana Pratap University of Agriculture and Technology, Dr. Ajit Kumar Karnataka said that MPUAT has obtained 44 patents in its tenure of two years and three months. Thus, the university has a total of 55 patents. He called upon the livestock scientists of the university that as per the minister’s wish, there is a need to do meaningful research towards preserving the breed of our cows. The country needs such an agricultural system which is not only animal friendly but also saves the environment. The results of the 21st livestock census will also prove helpful in this. Special guest, General Manager of Amul Anand (Gujarat), Dr. Amit Vyas said that our country’s share in the world’s 240 metric tons of milk production is 23 percent. After Uttar Pradesh, Rajasthan is the second largest producer of milk in the country. Dr. Vyas said that Amul is working on a large scale on how to increase cow milk and reduce expenses. And has also got success. In Amul Pratishthan, a team of 400 veterinarians is engaged in daily care of cows and treatment is started as soon as symptoms appear. The special thing is that cows are being treated with Ayurvedic and Homeopathic medicines. Such technology should reach farmers as well. Along with this, Amul is also continuously working on biogas, cow feed, artificial insemination, drone technology. Rajya Sabha MP Chunnilal Garasiya, Vice Chancellor of MBS University Jodhpur Dr. Ajay Sharma, President of Indian Animal Production and Management Society Sardar Krishi Nagar Dantiwada (Gujarat) Dr. A.P. Chaudhary also addressed the program. Organizing Secretary Siddh
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.