
24 News Update निंबाहेड़ा। शिक्षा विभाग के 32वे राज्य स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी पुरस्कार 2024 का सम्मान समारोह आज वेटेरनरी ऑडिटोरियम बीकानेर में आयोजित किया गया।
समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने मनीष जैन, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावदा,एंव दीपक तोलंबिया, सहायक प्रशासनिक अधिकारी राउमावि बाड़ी ,निवासी निम्बाहेडा को सम्मानित किया गया, जिसमें शॉल,बेज,श्रीफल के साथ सम्मान राशि ग्यारह हजार रूपए, प्रतिक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। श्री जैन को यह सम्मान कार्यालय संचालन में उल्लेखनीय कार्य करने के साथ ही शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों के साथ विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य यथा पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान तथा भामाशाहों को प्रेरित कर भौतिक विकास में अपना योगदान देकर उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य कर विभाग की प्रतिष्ठा बढाई है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.