24 News Update उदयपुर। उदयपुर से दिल्ली और हरिद्वार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आने वाला सप्ताह थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। दिल्ली और शाहदरा स्टेशनों के बीच यमुना नदी पर बने पुराने लोहे के पुल की जगह नए ब्रिज (संख्या 249) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।इस बड़े प्रोजेक्ट और तकनीकी ब्लॉक के कारण उत्तर रेलवे ने उदयपुर से जुड़ी कुछ मुख्य ट्रेनों के रूट में अस्थायी बदलाव किया है। फिलहाल यह बदलाव 1 से 2 दिनों के लिए किया गया है।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये ट्रेनें 17 मार्च को अपने निर्धारित स्टॉपेज यानी दिल्ली मुख्य स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। ऐसे में जो यात्री दिल्ली उतरने की योजना बना रहे थे, उन्हें अपनी यात्रा की योजना दोबारा देखनी पड़ सकती है।उदयपुर की इन दो प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा असरउत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस निर्माण कार्य की वजह से उदयपुर सिटी से ऋषिकेश जाने वाली और वहां से लौटने वाली ट्रेनों पर सीधा असर पड़ेगा। 17 मार्च को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 09609 (उदयपुर सिटी–योगनगरी ऋषिकेश) अपने नियमित मार्ग के बजाय अब दिल्ली कैंट–दिल्ली सराय–नई दिल्ली–तिलक ब्रिज–साहिबाबाद होकर संचालित होगी। इस बदलाव के कारण यह ट्रेन दिल्ली मुख्य स्टेशन पर नहीं रुकेगी।इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 19610 (योगनगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी) जो 17 मार्च को ऋषिकेश से रवाना होगी, वह भी बदले हुए रूट से आएगी। यह ट्रेन नोली–दिल्ली शाहदरा–तिलक ब्रिज–नई दिल्ली–दिल्ली सराय–दिल्ली कैंट होकर संचालित होगी।रूट बदलने के कारण यह ट्रेन दिल्ली शाहदरा और दिल्ली मुख्य स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। उदयपुर लौटने वाले यात्रियों को इन स्टेशनों के बजाय वैकल्पिक स्टेशनों पर उतरना होगा।अन्य शहरों की ट्रेनों पर भी असरउदयपुर के अलावा अजमेर (दौराई), साबरमती और जोधपुर (भगत की कोठी) से दिल्ली होकर जाने वाली कुछ ट्रेनों को भी डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने पुल निर्माण और इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह ब्लॉक लिया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, शिविर में 350 लोगों ने लिया लाभ इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के द्वारा नए आयाम स्थापित करना रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा पुनः शुरू करने की माँग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन