ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी बनाने का पूरा सेटअप बरामद

जयपुर, 22 मार्च। प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत थाना अरनोद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एमडी (मेथामफेटामाइन) बनाने में प्रयुक्त भारी मात्रा में केमिकल जब्त कर एक अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जौधा एवं पुलिस उप अधीक्षक चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की।


पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि देवल्दी निवासी आरोपी अरबाज पुत्र कय्यूम खान ने देवल्दी से पडुनी जाने वाले रास्ते पर कब्रिस्तान के पास नाले में झाड़ियों के बीच एमडी बनाने के लिए केमिकल छुपा रखे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
तलाशी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 6 जरीकेन बरामद हुए, जिनमें कुल 46 किलो 62 ग्राम MDC, Hydrochloric Acid ​Ammonia, Bromo, Acetone, MMA नाम के केमिकल पाए गए। इसके अलावा मौके से एमडी निर्माण में उपयोग होने वाले कई उपकरण भी बरामद किए गए, जिनमें प्लास्टिक की बाल्टी, कांच का जार, इलेक्ट्रिक हीटर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, हेलोजन लाइट, मैग्नेटिक स्टिरर व अन्य सामग्री शामिल है।
पुलिस ने सभी केमिकल व उपकरण जब्त कर थाना अरनोद में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी अरबाज को नामजद किया गया है और उसकी तलाश जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना अरनोद पुलिस की टीम के अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह सफलता संभव हो सकी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading