उदयपुर | दिनांक 30 दिसंबर 2025 |उपभोक्ता सुरक्षा संगठन, नई दिल्ली द्वारा शाही परिवार के 77वें संरक्षक एवं HRH ग्रुप ऑफ होटल्स के चेयरमैन डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को “उपभोक्ता राष्ट्रीय गौरव सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया।डॉ. मेवाड़ को यह सम्मान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन उद्योग तथा मेवाड़ में खेलों के विकास के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच, वैश्विक सहयोग के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ, प्रेरक कार्यशैली एवं आत्मनिर्भर भारत के सशक्त संकल्प के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया।राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस–2025 के अवसर पर संगठन द्वारा शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उपरना एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपभोक्ता सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी, राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर, प्रदेश उपाध्यक्ष पारस खुर्दिया, जिला अध्यक्ष प्रवीण नाहर, महिला शाखा अध्यक्ष डॉ. अल्पना बोहरा, यूथ प्रेसिडेंट पार्थ वर्मा एवं गुरुग्राम (हरियाणा) से पुनीत माथुर उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एवं डॉ. राजश्री गांधी ने उपभोक्ताओं के अधिकारों पर सार्थक चर्चा करते हुए उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु सदैव प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।इस अवसर पर डॉ. गांधी ने डॉ मेवाड़ को संगठन द्वारा अब तक किए गए उपभोक्ता जागरूकता एवं अवेयरनेस कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि आज का युवा सबसे बड़ा उपभोक्ता वर्ग है, अतः उसे अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की समुचित जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वह जागरूक, सशक्त एवं जिम्मेदार उपभोक्ता एवं नागरिक बन सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बाप जनप्रतिनिधियों का कृत्य निंदनीय : भाजपा फोक इंस्ट्रूमेंट्स की सिंफनी ने हृदय के तार झंकृत किए