24 News Udpate शाहपुरा. केकडी निवासी एडवोकेट बृजेन्द्र प्रताप सिंह के पुत्र डॉ गौरव प्रताप सिंह ने प्रथम प्रयास में एमबीबीएस की राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा फोरेन मेडिकल ग्रेजुएड एग्जामिनेशन पास की। परीक्षा पास करने के बाद पहली बार केकडी आगमन पर परिजनों एवं बार एसोसियेशन केकडी के सदस्यों ने बधाई दी।पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड व धनोप माता ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणावत व समाज बन्धुओं ने तथा बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत व कार्यकारिणी द्वारा शुभकामानऐं प्रेषित की गई इस दौरान बद्रीविशाल दाधीच, मीठू सिंह राठौड, भंवर सिंह राठौड, एडवोकेट मनोज आहूजा, एडवाकेट रामसिंह राठौड, पवन सिंह भाटी, सूर्यकान्त दाधीच उपस्थित रहे।डॉ गौरव प्रताप सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता व गुरूजनों को दिया और कहा कि मेहनत व परिजनों के आशीर्वाद से मुझे यह सफलता मिली है।
डॉ गौरव प्रताप सिंह ने पहले प्रयास में की एमसीआई परीक्षा उत्तीर्ण

Advertisements
