24 News Update उदयपुर। संगठन विस्तार के क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस में खेल प्रकोष्ठ को मजबूती देते हुए डॉ. धर्मेंद्र राजोरा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान द्वारा की गई। डॉ. राजोरा वर्तमान में उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में संगठन महासचिव के पद पर कार्यरत हैं और लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति को खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नियुक्ति पर डॉ. धर्मेंद्र राजोरा ने गोविंद सिंह डोटासरा, अमीन पठान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता असरार अहमद खान, एआईसीसी सदस्य दिनेश खोडनिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, वरिष्ठ नेता लाल सिंह झाला तथा किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सद्दाम हुसैन सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। पूर्व पार्षद एवं जिला कुश्ती संघ के सचिव दीपक राजौरा ने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने में डॉ. राजोरा की भूमिका अहम रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आगरा कैंट–असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन कल से पुरानी रंजिश में खौफनाक वारदात, साहिल उर्फ सुहानी की चाकू से हत्या, सरकारी नौकरी, मुआवजे की मांग