24 News Update जोधपुर, 7 अक्टूबर। शहर के उदय मंदिर क्षेत्र में सोमवार को आवारा कुत्ते पकड़ने गई नगर निगम की टीम और डॉग लवर्स के बीच तीखी झड़प हो गई। स्थिति तब बिगड़ी जब डॉग लवर्स ने निगम टीम की गाड़ी का ताला पत्थर से तोड़ दिया और पकड़े गए तीन कुत्तों को छुड़ा लिया। हंगामे के चलते निगम टीम को बिना कार्रवाई किए ही बैरंग लौटना पड़ा।कॉलोनीवासियों की शिकायत पर पहुंची थी टीमजानकारी के अनुसार, उदय मंदिर क्षेत्र में कॉलोनीवासियों ने आवारा कुत्तों के काटने और बढ़ती संख्या की शिकायत नगर निगम में की थी। शिकायत के बाद निगम की पशु पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुंची और तीन आवारा कुत्तों को पकड़कर गाड़ी में बंद कर लिया। कुत्ते छुड़ाने पहुंचे डॉग लवर्स ने किया हंगामाटीम की कार्रवाई की खबर फैलते ही कुछ डॉग लवर्स मौके पर पहुंच गए और निगम की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कुत्तों को पकड़ने को “क्रूरता” बताया और मौके पर ही हंगामा करने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर डॉग लवर्स ने पत्थर से निगम वाहन का ताला तोड़ दिया और उसमें बंद कुत्तों को बाहर निकाल लिया। विवाद बढ़ता देख निगम टीम ने आगे कार्रवाई न करते हुए वापस लौटना ही उचित समझा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई। घटनास्थल पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि टीम केवल स्थानीय निवासियों की शिकायत पर गई थी, जबकि डॉग लवर्स का तर्क है कि निगम को पहले उनके साथ समन्वय कर “स्ट्रे डॉग रेस्क्यू प्रोटोकॉल” के तहत कार्रवाई करनी चाहिए थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मारवाड़ जंक्शन–खामली घाट वैली क्वीन मीटर गेज हैरिटेज रेलसेवा की अवधि में विस्तार जोधपुर जेल में सोनम वांगचुक से पत्नी की मुलाकात, 14 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई