24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। बढते तापमान के चलते चिकित्सा विभाग ने लू-तापघात से निपटने के लिये आवश्यक तैयारीया प्रारम्भ कर दी है। डॉ ताराचन्द गुप्ता मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हाल ही में मौसम के उतार चढाव के चलते तापमान में बढोतरी हुई है। गर्मी एंव बढती धूप से तपन के कारण चिकित्सा अधिकारीयो को लू-तापघात से निपटने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। हीट वेव से बचाव, रोकथाम को लेकर चिकित्सा संस्थानों में वाटर कूलर, कूलर, पंखे, एसी आदि को क्रियाशील करने के निर्देश प्रदान किये गये है। रोगियो ओपीडी में आने वाले रोगियो के लिये छायादार स्थान की व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के हेतु कहा गया है। हाई रिस्क वाले स्थानों पर ज्यादा टीमें नियोजित की जाएं। साथ ही जागरूकता गतिविधियां भी की जाए। सभी चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सक, नर्सिंग स्टॉफ एवं पैरामेडिकल कार्मिक आवश्यक रूप से उपस्थित रहें। अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों एवं उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही छाया एवं ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था हो। नरेगा साइट्स पर श्रमिकों के लिए आवश्यक ओआरएस पैकेट की व्यवस्था संबधित क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा सुनिश्चत की जावे। आमुखीकरण व प्रशिक्षण के निर्देश समस्त चिकित्सा अधिकारीयो को अपने अधिनस्थ चिकित्सको, पैरामेडिकल, नर्सिग एंव आशा सहयोगियो को लू-तापघात के रोगियो का उपचार, ट्रीटमेन्ट प्रोटोकॉल का आमुखीकरण व प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिये गये है। बेड आरक्षित किये जिला चिकित्सालय पर 10, उपजिला चिकित्सालय पर 08, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 05 एंव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 02 बेड लू-तापघात रोगियो हेतु आरक्षित किये गये है। जिला स्तरीय अधिकारी क्षैत्र भ्रमण कर रिपोर्ट करेगेडॉ गुप्ता ने बताया कि आगामी 07 दिवस में जिला स्तरीय अधिकारी जिले के आवंटित खण्ड के चिकित्सा संस्थानो को निरीक्षण की लू-तापघात सम्बन्धि आवश्यक तैयारीयो इंतजामो को जायजा लेगेे तथा निरीक्षण कर रिपोर्ट देगे। उन्होने बताया कि अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी (प0क0) बैगू व रावतभाटा, जिला प्रजनन एंव शिशु स्वास्थ्य अधिकारी निम्बाहेडा, बडीसादडी और उपमुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) कपासन,गंगरार एंव जिला क्षयरोग अधिकारी गंगरार, राशमी तथा प्रभारी, जिला औषधि भण्डार डंूगला, भदेरस व जिला कार्यक्रम प्रबंधक चित्तौडगढ एंव शहरी कार्यक्रम प्रबंधक शहरी चिकित्सा संस्थानो का निरीक्षण करेगे। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्षडॉ गुप्ता ने बताया कि जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष जिसका दुरभाष क्रमांक 01472-245813 है, स्थापित कर मॉनिटरिंग सेल का गठन कर दिया गया है, जो निरन्तर कार्यरत हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation साहित्य परिषद का स्थापना दिवस समारोह संपन्न/ भारतीय नव वर्ष एवं स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित निम्बाहेड़ा में टीबी उन्मूलन को लेकर सक्रिय पहल, मरीजों को पोषण किट वितरण