24 News Update भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिला नेटबॉल संघ ( रजिस्ट्रड)के तत्वाधान में जिला स्तरीय सीनियर नेटबॉल बालक बालिका नेटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 13 जुलाई को प्रात 11:00 से अंजुमन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंवाडा रोड गुलाब वाटिका के पास खेल मैदान पर आयोजित की जाएगी संध अध्यक्ष मोना रामपाल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी सीकर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे संघ के सचिव केसर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के समस्त नेटबॉल खिलाड़ी भाग ले सकते हे खिलाड़ियों का चयन nis कोच द्वारा किया जाएगा सभी खिलाड़ी अपने आयु प्रमाण पत्र व आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य हे इस अवसर पर श्रवण खटीक दीपक खींची सीताराम बसीटा पवन कुमार खटीक आदिल खान वसीम अकरम अर्जुन कुमार रैगर देबी लाल रैगर आदि मौजूद रहे
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.